बुलंदशहर: रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे सीएम योगी; भूमि दान करने वाले राज्यपाल सिंह को मंच पर किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील क्षेत्र स्थित प्रख्यात ‘रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर’ सैनिक स्कूल पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील क्षेत्र स्थित प्रख्यात ‘रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर’ (सैनिक स्कूल) पहुंचे। यहाँ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बेहद सराहनीय और प्रेरक पहल की। उन्होंने इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए अपनी बहुमूल्य भूमि दान करने वाले क्षेत्र के दानवीर राज्यपाल सिंह को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया और समाज हित में उनके इस महान योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी किया और उन्हें देश सेवा व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। आगे का कार्यक्रम बुलंदशहर नगर के नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित है, जहाँ सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.