शिकारपुर के नए चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल ने संभाली कमान, अपराधियों को दी दो टूक चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली नगर की कस्बा चौकी पर नए चौकी इंचार्ज के रूप में जितेन्द्र कुमार देशवाल ने अपना कार्यभार सम्भाल लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली नगर की कस्बा चौकी पर नए चौकी इंचार्ज के रूप में जितेन्द्र कुमार देशवाल ने अपना कार्यभार सम्भाल लिया है। कार्यभार सम्भालते ही उन्होंने नगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के साफ संकेत दे दिए हैं।

नवागंतुक चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नगर में किसी भी प्रकार का अवैध या गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा गलत काम करने वाले लोग या तो अपनी हरकतें तुरन्त बन्द कर दें अन्यथा शिकारपुर छोड़कर चले जाएं। अगर कोई भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कटान पर रहेगी पैनी नजर। नगर में होने वाले अवैध कटान को लेकर उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया है। चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध रूप से कटान नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति अवैध कटान करते हुए या उसमें संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दलालों से रहें दूर, सीधे आकर मिलें। फरियादी जनता को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की नगर की जनता को यदि कोई भी समस्या या शिकायत है तो वे बिना किसी डर के सीधे कस्बा चौकी पर आ कर मुझसे मिल सकते हैं। मैं हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हूँ। मुझसे मिलने के लिए किसी भी बिचौलिए या दलाल की कोई जरूरत नहीं है। फरियादी सीधे आएं, उनकी बात पूरी गम्भीरता से सुनी जाएगी और समस्या का हरसम्भव निस्तारण किया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.