जो हमारी रक्षा करते हैं, उनकी कलाई सूनी न रहे: नन्ही यति रोहिला ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

बुलंदशहर

बुलंदशहर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां अधिकांश लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां अधिकांश लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ऐसे में 9 वर्षीय नन्ही बच्ची यति रोहिला ने अपनी मां, शिक्षिका प्रियंका रोहिला के साथ पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की।

“सुरक्षा करने वालों की कलाई सूनी न रहे”

पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधते हुए नन्ही यति ने कहा, “जब हम अपने भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाते हैं, तब पुलिस वाले भाई हमारी सुरक्षा के लिए सड़कों और थानों पर तैनात रहते हैं। ऐसे में त्योहार के दिन उनकी कलाई सूनी नहीं रहनी चाहिए।” मासूम बच्ची की इस संवेदनशीलता और विचार ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भावविभोर कर दिया। अधिकारियों व जवानों ने यति को दुलारते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

पुलिसकर्मी समाज के असली रक्षक: प्रियंका रोहिला

यति की माता प्रियंका रोहिला ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज के ‘असली रक्षक’ हैं, जो अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। उनके इस समर्पण के प्रति सम्मान और अपनत्व प्रकट करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।

समाज को दिया आत्मीयता का संदेश

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 9 वर्षीय यति की इस अनूठी पहल ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है कि रिश्ते केवल खून के नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सम्मान की डोर से भी बंधे होते हैं। यह आयोजन पुलिस और आम जनता के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने की एक खूबसूरत मिसाल बना।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.