घुघली में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी (18) पुत्र यमुना तिवारी के रूप में हुई है। घटना का खुलासा शनिवार सुबह उस वक्त हुआ जब परिजन प्रियांशु को जगाने के लिए उसके कमरे के पास पहुंचे। काफी आवाज देने पर भी जब कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की या झिरी से अंदर झांका, जहां उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह नजारा देखते ही घर में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.