बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परवाना में जिला पंचायत बुलंदशहर द्वारा निर्मित होने वाले “शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्मृति गौरव द्वार” की आधारशिला आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रखी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परवाना में जिला पंचायत बुलंदशहर द्वारा निर्मित होने वाले “शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्मृति गौरव द्वार” की आधारशिला आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रखी गई।
इस पुण्य अवसर पर बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया के साथ शहीद कर्नल की माता सुधा शर्मा, पत्नी पल्लवी शर्मा, पुत्री कुहू शर्मा, बहन नूतन शर्मा, बड़े भाई पीयूष शर्मा एवं भाभी रचना शर्मा उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर हवन-पूजन कर गौरव द्वार की आधारशिला रखी।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने शहीद कर्नल की माता सुधा शर्मा एवं पत्नी पल्लवी शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति शहीद परिवार के अद्वितीय त्याग एवं समर्पण को नमन करते हुए कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, वे सदैव राष्ट्र की आत्मा में जीवित रहते हैं। उनके बलिदान को कोई भी कभी भुला नहीं सकता।
इस मौके पर ग्राम प्रधान श्योराज सिंह लोधी, मास्टर दिनेश चंद्र पाठक, सोनू पाठक, जितेंद्र कुमार, महेंद्र गौतम, मास्टर श्यामलाल माहुर, बालवीर सिंह नेताजी, राजेंद्र नेताजी, आकाश गौतम, विशाल गौतम, रविंद्र गौतम, हरिदत्त माहुर, रजक सैफी, इसरार अंसारी, हुकम सिंह गौतम, जितेंद्र शर्मा, नवनीत शर्मा, राहुल मुनीम, नेपाल प्रजापति, उधम सिंह लोधी, बबलू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













