लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 400 ग्राम अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पलिया पुलिस ने भीरा रोड स्थित मेला घाट मोड़ के पास घेराबंदी कर सनी कुमार गुप्ता, पप्पू सिंह, तरसेम सिंह और परमजीत सिंह को दबोचा। अमली पदार्थों के अलावा पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और 3,160 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
थाना पलिया में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों में से तीन आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026












