बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा,सफाई,यातायात,पार्किंग,बैरिकेडिंग,पेयजल,लाइट व आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।सावन में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक को आते हैं

और सावन शिवरात्रि पर हरिद्वार,गौमुख,बृजघाट से कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।मंदिर प्रशासन के अनुसार इस साल चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने पुजारी विक्रम गिरी से मंदिर की परंपराओं और मेले की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर एसडीएम अनूपशहर अरुण वर्मा,सीओ शशांक श्रीवास्तव तथा थाना आहार प्रभारी नीरज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026












