बलिया
बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन एवं हर घर नल योजना की प्रगति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन एवं हर घर नल योजना की प्रगति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में चल रही पेयजल परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़े लहजे में समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जल जीवन मिशन सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बेलहरी में धीमी प्रगति पर नाराजगी, बांसडीह में 8 किमी पाइपलाइन शेष
समीक्षा के दौरान विकासखंड बेलहरी में पानी की टंकी निर्माण की प्रगति काफी धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों ने बैठक में बताया कि टंकी निर्माण का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर डीएम ने शेष 50 प्रतिशत कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं, विकासखंड बांसडीह के ग्राम सेरिया में सीडब्ल्यूआ एवं कैंप हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पाइपलाइन बिछाने के संबंध में कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि क्षेत्र में कुल 500 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी, जिसमें से अब केवल 08 किलोमीटर का कार्य ही शेष रह गया है। इसके पूरा होते ही क्षेत्र के 334 गांवों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।
हनुमानगंज और मनियर ब्लॉक की समीक्षा
विकासखंड हनुमानगंज: हैबतपुर में इंटेक वेल निर्माण का 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है, जबकि सीडब्ल्यूआर, कैंप हाउस एवं ओवरहेड टैंक का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विकासखंड मनियर: यहाँ इंटेक वेल, डब्ल्यूटीपी, सीडब्ल्यूआर और ओएचटी का निर्माण कार्य जारी है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मनियर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
लापरवाही पर सीधे होगी कानूनी कार्रवाई
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले में काम कर रही तीनों मुख्य कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि वे तत्काल ब्लॉकवार एवं ग्रामवार पाइपलाइन निर्माण कार्य की विस्तृत सूची प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि भौतिक सत्यापन कराया जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि सत्यापन के दौरान यदि कहीं भी बिछाई गई पाइपलाइन या निर्माण कार्य में कोई अनियमितता, घटिया सामग्री का प्रयोग या गड़बड़ी मिली, तो संबंधित संस्था और अधिकारियों के विरुद्ध सीधे कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह भी कहा कि यदि योजना के क्रियान्वयन में जमीन या किसी अन्य विभाग से संबंधित कोई समस्या या बाधा आ रही है, तो उसे लिखित रूप में दें ताकि समय रहते उसका प्रशासनिक समाधान निकाला जा सके।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जल निगम के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













