बुलंदशहर: तोरई गाँव में छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस; आर्थिक मुआवजे की मांग

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के तोरई गाँव में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम नौनिहालों की असामयिक और दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के तोरई गाँव में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम नौनिहालों की असामयिक और दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता व जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने स्थानीय ग्राम प्रधानों के साथ पीड़ित गाँव का दौरा किया। उन्होंने शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पीड़ित परिवार के साथ: ज्ञानेंद्र सिंह राघव

परिजनों को सांत्वना देते हुए कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरी जिला कांग्रेस और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने घटना के बाद प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर गहरी नाराजगी भी प्रकट की।

एडीएम प्रशासन से वार्ता, 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मौके से ही बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन (ADM Admin) नीतीश सिंह से फोन पर वार्ता की। कांग्रेस नेता ने एडीएम प्रशासन से पीड़ित परिवार की अत्यंत दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए शासन स्तर से 10 लाख रुपये की आर्थिक मुआवजा राशि अविलंब दिलाने की पुरजोर मांग की। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश सिंह ने मामले में शीघ्र आवश्यक और उचित विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के दौरान ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल रहे, जिनमें रायसिंह (ग्राम प्रधान),इंतजार अली (ग्राम प्रधान),सरवन कुमार (ग्राम प्रधान पति, बच्ची खेड़ा),बंटी लोधी (ग्राम प्रधान, आजमपुर तोरई) इसके साथ ही अनेक स्थानीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.