बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करीमनगर बनबोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करीमनगर बनबोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में सदर विधायक बुलंदशहर प्रदीप चौधरी ने आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विधायक ने कहा कि जनता का अपार स्नेह, समर्थन एवं विश्वास हम सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े, व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिशन, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिरोही, डॉक्टर जितेंद्र तेवतिया, सहकारी समिति के चैयरमैन रवि शर्मा, जगबीर लोधी, चौधरी जगपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, राकेश सिरोही, शहजाद सिंह, जगबीर प्रधान, अरुण सिरोही, सुंदर तेवतिया, जोगिंदर चौधरी, साधुवाद चावड़ा, अरविंद नागर, मनोज नागर, सबरचंद सिंह, मनोज प्रधान, धीरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, मदन सिंह, राजेश सिरोही, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिल्लू प्रधान, प्रदीप सिरोही, मोनू चौधरी, सचिन चौहान, पप्पू चौधरी, विपिन सिरोही, पप्पन सिंह, सतवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













