बुलंदशहर
बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार का अचानक टायर पंक्चर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार का अचानक टायर पंक्चर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बुलंदशहर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर सिकंदराबाद लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार NH-34 पर नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी ( पंप के पास पहुंची, अचानक तेज धमाके के साथ गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार ललिता (पत्नी रिंकू) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया है।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












