बुलंदशहर
बुलंदशहर अनूपशहर नगर में मोहर्रम की छठी तारीख पर जरी का जुलूस मय अखाड़े के बड़ी संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनूपशहर नगर में मोहर्रम की छठी तारीख पर जरी का जुलूस मय अखाड़े के बड़ी संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर कलां बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला मीरा पर जाकर समाप्त हुआ।
इस दौरान अकीदतमंद सियाह लिबास में मातम करते हुए चल रहे थे और मोहर्रम की पवित्र रिवायतों को निभा रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोक पर पूरी शिद्दत से भाग लिया।
जुलूस में नगर की सामाजिक और राजनैतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। प्रमुख रूप से एडवोकेट जावेद अख्तर, शैख रहीस, एडवोकेट आसिफ खान, पत्रकार आकिब गाज़ी, इलियास खान, बब्लू कुरैशी, रिहान शैख, सरदार खान, हबीब कुरैशी, रागिब हुसैन, मौहम्मद आरिफ, शमीम राज और नईम खान मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पुलिस प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई।
मोहल्ला मीरा पर आयोजित समापन कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोहर्रम हमें सच्चाई, सब्र और कुर्बानी का पैगाम देता है।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












