औरैया
औरैया बिधूना तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन कर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण व दुखद अग्निकांड के मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया बिधूना तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन कर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण व दुखद अग्निकांड के मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

शोक सभा के दौरान उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं ने अग्निकांड में असमय जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ का यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक और दुखद है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
बिधूना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उन्हें यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान समूचे अधिवक्ता समाज ने दिवंगत आत्माओं की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












