बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में मोहर्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में मोहर्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। गांव में मातम की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मोहर्रम के इस मुकद्दस अवसर पर शहादत-ए-इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में विशेष मजलिस और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 जून को मोहर्रम का पारंपरिक मातमी जुलूस पूरे गांव में निकाला जाएगा। यह जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचकर सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह गमगीन मौका इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के जांबाज शहीदों की याद में मनाया जाता है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत करते हैं।
मौलाना जाकिर हुसैन ने आगे कहा कि मोहर्रम का यह कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, अमन-चैन और इंसानियत का पैगाम देता है। इस आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं।
वहीं, गांव के पूर्व प्रधान जान मोहम्मद भी मोहर्रम की इन तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलूस और मजलिसों को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रूट और सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। वर्तमान में गांव में मोहर्रम को लेकर अकीदतमंदों के बीच सरगर्मियां तेज हैं और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












