महराजगंज ब्रेकिंग: हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा शराबी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

महराजगंज

भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति मौत को दावत देते हुए 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद वह सीधे तारों के पास जाकर लटक गया, जिसे देख पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गनीमत रही कि बिजली थी गुल, पुलिस ने तुरंत कटवाई सप्लाई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त संयोगवश बिजली की आपूर्ति बाधित थी। भिटौली पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही बिना वक्त गंवाए एहतियात के तौर पर विद्युत उपकेंद्र भिटौली को फोन किया और पूरी तरह से सप्लाई बंद कराई, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।

पुलिस की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतरा नीचे

हाईटेंशन पोल पर चढ़े व्यक्ति को उतारने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने के बाद वह व्यक्ति आखिरकार पोल से नीचे उतरने को राजी हुआ। जब वह सुरक्षित नीचे आ गया, तब जाकर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

थानाध्यक्ष का बयान

भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़े व्यक्ति की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है, जो अत्यधिक शराब के नशे में था। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर घर भेज दिया गया है।

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.