जौनपुर
इस्लामिक इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय कर्बला की याद में आज जौनपुर शहर में 7 मुहर्रम का ऐतिहासिक और पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत व गमगीन माहौल के साथ निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इस्लामिक इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय कर्बला की याद में आज जौनपुर शहर में 7 मुहर्रम का ऐतिहासिक और पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत व गमगीन माहौल के साथ निकाला गया। यह दिन कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के 13 वर्षीय भतीजे हज़रत कासिम की शहादत और यज़ीदी फौज द्वारा फरात नदी के पानी पर लगाई गई क्रूर पाबंदी की याद दिलाता है।
ऐतिहासिक रास्तों से गुजरा मुख्य जुलूस
आज का मुख्य जुलूस मेहदी मस्जिद, सिलखने से बरामद हुआ। अकीदतमंदों का यह काफिला अपने कदीम (पारंपरिक) रास्तों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस में शामिल तमाम अंजुमनें नौहाखानी (शोक गीत) और सीनाजनी (मातम) करती हुई चल रही थीं। पूरा माहौल “या हुसैन” की सदाओं से गूंज उठा।
यह जुलूस इमामबाड़ा सखा मियां, मोहल्ला शेखमोहमिद पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां मेहदी रजा एडवोकेट द्वारा निजामत के मसायब पढ़े गए। इमामबाड़े में आलमे मुबारक से तुरबत का मिलाप कराया गया, जिसे देख हर आंख नम हो गई।
शहर में 22 जगहों से उठे जुलूस, वॉइस ऑफ न्यूज 24 की ग्राउंड रिपोर्ट
जौनपुर शहर के विभिन्न इलाकों सहित लगभग 22 जगहों पर 7 मुहर्रम के जुलूस निकाले गए, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से जियारत की।
इस पूरे गमगीन मंजर और जुलूसों की सुरक्षा व व्यवस्था की पल-पल की कवरेज वॉइस ऑफ न्यूज 24 चैनल की टीम द्वारा की गई। चैनल के ब्यूरो चीफ के नेतृत्व में ग्राउंड जीरो पर डॉक्टर त्रिभवन नाथ, मनोज सेठ और इशरत हुसैन पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे और शहर के सभी जुलूसों की विस्तृत ग्राउंड रिपोर्टिंग की।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













