बलिया
बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बीते 10 जून 2026 की रात का है, जब दुमदुमा गांव निवासी कन्हैया यादव नहर के पास खड़े थे। तभी बाइक सवार विपक्षी मनीष यादव उर्फ साधु यादव, दुर्गेश यादव, चिंटू यादव और निगम यादव ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सुरेश कुमार यादव, राहुल और अनिता यादव को भी आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित सुरेश कुमार यादव की तहरीर पर थाना फेफना में बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
शनिवार (20 जून) को तड़के करीब 04:30 बजे फेफना थाने के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त दुर्गेश यादव (निवासी बजहां) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक अदद लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













