केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का टिकर परसौनी चौराहे पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

महराजगंज

महराजगंज सिसवा विधानसभा के मिठौरा मंडल के अंतर्गत ग्राम सभा टिकर परसौनी चौराहे पर शनिवार को माननीय केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सिसवा विधानसभा के मिठौरा मंडल के अंतर्गत ग्राम सभा टिकर परसौनी चौराहे पर शनिवार को माननीय केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला टिकर परसौनी चौराहे पर पहुंचा, पहले से मौजूद मिठौरा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “कार्यकर्ताओं का यही स्नेह और क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास ही मेरी असली ताकत है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।”

इस स्वागत समारोह के दौरान मिठौरा और निचलौल मंडल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.