बलिया
बलिया शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील बांसडीह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील बांसडीह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
समाधान दिवस में कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कर दिया गया। जनसुनवाई में सर्वाधिक मामले पेंशन, राशन कार्ड, अवैध भूमि कब्जा, जमीनों की वरासत, पैमाइश तथा आपसी भूमि विवाद से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों और कानूनगो को कड़े निर्देश दिए कि वे तत्काल मौके पर जाकर भूमि विवादों का निष्पक्ष व स्थाई समाधान कराएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनशिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में निपटाया जाए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे थानों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और जनहित के कार्यों में शिथिलता कतई स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (SDM) बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













