वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की छोटी बहिन अनुपमा सेंगर विशैन ने कड़ी मेहनत और संघर्ष से हासिल की अधिवक्ता की सफलता

औरैया

औरैया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष किसान यूनियन टिकैत औरैया ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की छोटी एकलौती बहिन नेकठिन परिस्थितियों और अथक मेहनत के बल पर जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्र की बेटी अनुपमा सेंगर विसेन ने कानून की पढ़ाई पूरी कर अधिवक्ता बनने की डिग्री हासिल कर ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष किसान यूनियन टिकैत औरैया ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की छोटी एकलौती बहिन ने
कठिन परिस्थितियों और अथक मेहनत के बल पर जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्र की बेटी अनुपमा सेंगर विसेन ने कानून की पढ़ाई पूरी कर अधिवक्ता बनने की डिग्री हासिल कर ली है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
अनुपमा सेंगर ने माता-पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी छोटी बेटी का पालन-पोषण किया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा का दामन नहीं छोड़ा और लगातार संघर्ष करते हुए कानून की पढ़ाई पूरी की। आज उन्होंने एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर अपने सपनों को साकार किया है।

गौरतलब है कि अनुपमा सेंगर पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और उन्होंने पत्रकार जगत में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब अधिवक्ता बनने के बाद वह न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अनुपमा की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी कठिनाई को पार कर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

औरैया जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष किसान यूनियन टिकैत औरैया ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर हौसले नेक हो तो कामयाबी जरूर मिलती है यही हमारी बहिन को आज मिली है मुझे आज महान खुशी हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.