बिजनौर
बिजनौर 19 जून, कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर 19 जून, कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों और नामित नोडल अफसरों ने हिस्सा लिया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने योग दिवस की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समय से अपनी व्यवस्थाएं पूरी करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से सीधे जुड़ सकें। कौर ने जोर दिया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने का भी प्रभावी साधन है।
जन-जन तक पहुंचेगा योग का संदेश
डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक योग दिवस के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में लोगों को सामूहिक योगाभ्यास से जोड़कर एक स्वस्थ समाज का संदेश देना है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026









