जौनपुर: सीडीओ ने एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ किया योगाभ्यास, भेदभाव मिटाने का दिया संदेश

जौनपुर

जौनपुर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने सैकड़ों एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास कर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को मिटाने का एक बड़ा संदेश दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने सैकड़ों एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास कर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को मिटाने का एक बड़ा संदेश दिया।

सीडीओ खड़िया ने स्पष्ट किया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ रहने या संपर्क में आने से यह बीमारी नहीं फैलती। उन्होंने समाज से अपनी सोच बदलने का आह्वान किया और पीड़ित व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) मजबूत करने के लिए योग व अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. सुशील अग्रहरी ने पौष्टिक आहार के सेवन और नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी।

प्राणायाम से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
इस मौके पर पतंजलि योग समिति के सह-राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और मुख्य शिक्षक अरविंद ने विशेष योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि शरीर में रक्त और प्राणवायु के असंतुलन से इम्युनिटी कम होती है। इसे सुधारने के लिए नियमित रूप से 15-20 मिनट कपालभाति, 10 मिनट भस्त्रिका और 10-15 बार भ्रामरी प्राणायाम बेहद असरदार हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल ने आयुर्वेदिक औषधियों को भी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार बताया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.