बांसी: राप्ती नदी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मदरहिया पेट्रोल पंप के पास मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित मदरहिया पेट्रोल पंप (नेटवा सोनखर) के पास शुक्रवार सुबह राप्ती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित मदरहिया पेट्रोल पंप (नेटवा सोनखर) के पास शुक्रवार सुबह राप्ती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद नदी घाट पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और बांसी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

डायल 112 पर कॉलर अब्दुल मुतल्लीव ने दी सूचना; मौके पर पहुंचे अधिकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह राप्ती नदी के जलस्तर में बहकर आया एक शव मदरहिया पेट्रोल पंप के समीप नेटवा सोनखर के पास नदी के किनारे झाड़ियों में फंस गया। घाट की तरफ गए स्थानीय ग्रामीण अब्दुल मुतल्लीव ने जब नदी में शव देखा, तो उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल सेवा डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को मामले से अवगत कराया।

मिली  सूचना पर बांसी कोतवाली के उपनिरीक्षक (एसआई) जगदीश सिंह अपने हमराही कांस्टेबल दिलीप निषाद और रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ आवश्यक कागजात व शव किट बैग लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता और कानून-व्यवस्था को देखते हुए तत्काल कोतवाली के उच्चाधिकारियों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की मौजूदगी में नदी से निकाला गया शव

शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक और एसआई जगदीश सिंह की संयुक्त मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को राप्ती नदी की गहरी धारा से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने उपस्थित ग्रामीणों और आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बरामद शव एक प्रौढ़ व्यक्ति (उम्र करीब 45 से 50 वर्ष) का प्रतीत हो रहा है।

पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल; शिनाख्त के प्रयास जारी

बांसी पुलिस ने मौके पर ही शव को पूरी तरह सैनिटाइज कर किट बैग में सुरक्षित किया और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचनामा (इन्क्वेस्ट) भरने की कार्रवाई पूरी की। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई जाहिरा चोट के निशान हैं या मौत पानी में डूबने से हुई है, इसकी सही पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर 72 घंटे की शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के मोर्चरी  में भिजवा दिया है। बांसी कोतवाली पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर मृतक के हुलिए की तस्वीरें साझा कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.