जौनपुर
सिकरारा अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिकरारा अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मीरगंज ग्राम सभा के ग्रामीणों और ब्लॉक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

सुबह आयोजित इस सत्र में योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से तनाव, चिंता और शारीरिक बीमारियों से बचाव होता है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
अधिकारियों व ग्रामीणों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीडीओ पवन कुमार, एडीओ आरडी के.के. मिश्रा, एडीओ पंचायत नवीन कुमार, गुलाब यादव और अशोक यादव सहित भारी संख्या में कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। योग सप्ताह के तहत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026











