लखीमपुर खीरी: सपा सांसदों का सदर कोतवाली में हंगामा; ‘ग्लोबल भारत’ के खिलाफ दी तहरीर, ओपी राजभर पर कसा तंज

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा भारी समर्थकों के साथ अचानक सदर कोतवाली पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा भारी समर्थकों के साथ अचानक सदर कोतवाली पहुंचे। दोनों सांसदों ने उनके खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाने और दल बदलने का झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शहर कोतवाल को लिखित तहरीर सौंपी है।

‘ग्लोबल भारत’ के खिलाफ मानहानि की तहरीर

सांसदों का आरोप है कि ‘ग्लोबल भारत’ नामक प्लेटफॉर्म/मीडिया संस्थान द्वारा उनके राजनीतिक चरित्र को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर उनके पाला बदलने (दल बदलने) की अफवाहें फैलाई गईं, जो पूरी तरह मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। सांसदों ने साफ कहा कि इस तरह की फर्जी खबरों से उनकी जनभावना और राजनीतिक साख को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

“ओपी राजभर छुटभैया नेता हैं, सांप के बिल में हाथ डाल रहे हैं”: आनंद भदौरिया

कोतवाली परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए सपा सांसद आनंद भदौरिया अपने चिरपरिचित आक्रामक अंदाज में नजर आए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा तंज कसते हुए भदौरिया ने कहा

“ये सब छुटभैया नेता हैं। इनको बिच्छू का मंत्र तो मालूम नहीं है और ये सीधे सांप के बिल में हाथ डाल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिधियों की निष्ठा पर सवाल उठाने वालों को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी।”

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सपा के दो सांसदों के अचानक कोतवाली पहुंचने और तहरीर दिए जाने के बाद स्थानीय सियासत गरमा गई है। इस मामले पर कोतवाली पुलिस का कहना है कि सांसदों द्वारा दी गई तहरीर को संज्ञान में ले लिया गया है। भ्रामक सामग्री और खबर के स्रोतों की जांच की जा रही है, जिसके बाद कानून के मुताबिक आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.