ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, तेज धूप में फावड़ा के साथ दिखी वर्दी की असली चमक

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दिखा खाकी का सेवा भाव, UP पुलिस का जज्बा बना चर्चा का विषय, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट ।

वर्दी का मतलब सिर्फ कानून संभालना ही नहीं होता, इसका सबसे बड़ा सबूत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी पुलिस ने दिया। जब ड्यूटी सेवा में बदल जाए, तो खाकी अपने आप सम्मान कमा लेती है।

खाकी ने खुद संभाला मोर्चा

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क पर पत्थर बिखरे होने की सूचना मिलते ही दादरी थाने की टीम मौके पर पहुंची। 45 डिग्री की झुलसाती धूप और तपती सड़क की परवाह किए बिना, वर्दीधारी जवानों ने खुद फावड़े उठा लिए।

रैंक भूलकर एक साथ जुटे जवान

SI से लेकर कांस्टेबल तक – सभी पुलिसकर्मी सड़क को दुरुस्त करने में जुट गए। घंटों तक खाकीधारी जवान पसीने से तर-बतर होकर अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर सेवा में लगे रहे। उनका यह समर्पण और तत्परता देखने लायक थी।

‘ड्यूटी से बढ़कर सेवा’

दादरी पुलिस का यह कदम बताता है कि वर्दी सिर्फ नियम-कानून तक सीमित नहीं है। जब जरूरत पड़ती है, तो यही खाकी सबसे पहले आगे आकर जिम्मेदारी उठाती है। कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाओं के प्रति यह सजगता वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

खाकी पर बढ़ा भरोसा

तेज धूप में बहा वर्दी का पसीना यह साबित कर गया कि UP पुलिस के लिए जनता की सेवा सर्वोपरि है। दादरी पुलिस की यह कर्तव्यनिष्ठा उन सभी के लिए मिसाल है जो वर्दी के असली मायने समझना चाहते हैं।
पुलिस पर अक्सर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े करते हैं, लेकिन आज का दृश्य उन सभी सवालों पर भारी पड़ गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.