जौनपुर
जौनपुर सदर जनपद के सदर इलाके में बीती रात 2 मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। गौरतलब है कि यह जुलूस विशेष रूप से इसलिए मनाया जाता है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सदर जनपद के सदर इलाके में बीती रात 2 मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। गौरतलब है कि यह जुलूस विशेष रूप से इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन हजरत इमाम हुसैन अपने पाक काफिले के साथ कर्बला की सरजमीं पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने अपने साथियों को ठहराने के लिए जमीन खरीदी थी।
यह ऐतिहासिक जुलूस मोहल्ला शेखमोहमिद स्थित मरहूम फकीर हुसैन के इमामबाड़े से गमगीन माहौल में बरामद हुआ। अपने कदीम रास्तों से होते हुए जुलूस हम्मांदरवज स्थित मुख्तार हुसैन के चौक पर पहुंचा। यहाँ आयोजित मजलिस को शिया डिग्री कॉलेज के मैनेजर आली जनाब हसन रिजवी साहब ने खिताब किया। तकरीर के बाद शहर की तमाम अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीना-मातम कर कर्बला के शहीदों को शिद्दत से याद किया।
सुरक्षा के मद्देनजर सदर कोतवाली प्रभारी सुनीता सिंह अपने पूरे पुलिस दस्ते के साथ मुस्तैद रहीं। उनके साथ ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ के ब्यूरोचीफ तारिक अली खान और रिपोर्टर्स टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देर रात लगभग 2 बजे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026













