शिकारपुर मंडी में 10 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, मंडी सचिव फरार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार दोपहर मंडी समिति कार्यालय के पास जाल बिछाकर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार दोपहर मंडी समिति कार्यालय के पास जाल बिछाकर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई सलेमपुर गांव के रहने वाले और मंडी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरी की शिकायत पर की गई। विनोद गिरी ने आरोप लगाया था कि मंडी से जुड़े काम के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।

ऐसे बिछाया गया जाल

शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई। विनोद गिरी को केमिकल लगे 10 हजार रुपये देकर ऑपरेटर के पास भेजा गया। जैसे ही जितेंद्र कुमार ने रिश्वत के पैसे हाथ में लिए, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

मंडी सचिव मौके से खिसके

कार्रवाई की भनक लगते ही मंडी सचिव कार्यालय से गायब हो गए। उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आगे की कार्रवाई

आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस रिश्वत के खेल में और कौन शामिल है।

मंडी में हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। किसानों और व्यापारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.