बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने बुलंदशहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने बुलंदशहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर और फैजान के रूप में हुई है। दोनों कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर के रहने वाले हैं।
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम
ATS के मुताबिक, दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के नेटवर्क से जुड़े थे। पाक खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में रहकर ये प्रदेश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। जांच में सामने आया कि गैंगस्टर के कहने पर इन्होंने कई स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए और उसकी वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजी थी।
सोशल मीडिया से स्लीपर सेल बनाने की थी तैयारी
अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भ्रमित कर और आर्थिक लाभ का लालच देकर स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। इनका मकसद देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026












