महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद से चिऊरहा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद से चिऊरहा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बिस्मिल नगर और शास्त्री नगर मोहल्लों के बीच से गुजरने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह से गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय जनता में गहरा रोष है।
नगरवासियों का आरोप है कि सड़क की जर्जर हालत लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। स्थानीय निवासी अमजद खान, आशुतोष, किशोर और टाइगर ने बताया कि आगामी बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जलभराव हो जाता है, जिससे सड़क और नाली का फर्क मिट जाता है और हर वक्त गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अध्यक्ष ने दिया आश्वासन, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
दो प्रमुख मोहल्लों को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग के निर्माण को लेकर अब नगरवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क की तत्काल विशेष मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में जब नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सड़क की बदहाली का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही मौके पर तकनीकी टीम भेजकर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी और अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराकर जनता को राहत दी जाएगी।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026












