जौनपुर
जौनपुर जनपद के तहसील क्षेत्र के देवकली में अपर प्राइमरी स्कूल के पास और जौनपुर मुख्य मार्ग के किनारे इन दिनों कूड़े का भारी अंबार लगा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के तहसील क्षेत्र के देवकली में अपर प्राइमरी स्कूल के पास और जौनपुर मुख्य मार्ग के किनारे इन दिनों कूड़े का भारी अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से कचरे का निस्तारण न होने के कारण पूरी आबादी गंदगी और तीखी दुर्गंध से बेहाल है, जिससे स्थानीय निवासियों सहित स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
सड़क किनारे फैले इस कचरे के चलते राहगीरों और स्कूली छात्रों का निकलना दूषित माहौल में हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गंदगी की वजह से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर ध्यान है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई सुध ले रहे हैं। उचित कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था न होने से लोग मजबूरन सड़क किनारे ही कचरा फेंकने को विवश हैं।
स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय निवासी विशाल, चंदन और दीपक सहित कई ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान से तत्काल कूड़े की उठान कराकर कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि छात्रों और आमजन को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026












