बिजनौर
बिजनौर जनपद के धामपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गांव हकीमपुर चांदन में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खेल का पर्दाफाश करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गांव हकीमपुर चांदन में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खेल का पर्दाफाश करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अवैध कार्य में लगे चार ट्रैक्टर और एक लोडर को भी जब्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि हकीमपुर चांदन गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए धामपुर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
नगीना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बांगर निवासी मनीष व आलोक (दोनों पुत्रगण बलजीत) तथा कस्बा कोठरा निवासी अंकुश पुत्र लाखन और हिमांशु पुत्र राजपाल के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त चारों ट्रैक्टर और लोडर को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













