जौनपुर
लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का आठवां शपथ ग्रहण समारोह शहर के होटल रिवर व्यू में अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का आठवां शपथ ग्रहण समारोह शहर के होटल रिवर व्यू में अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए कौशल त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए शपथ ली। इस अवसर पर क्लब को डिस्ट्रिक्ट 321E का ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’ और ‘सर्वाधिक रक्तदान’ करने वाले क्लब के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी नवाजा गया। साथ ही क्लब द्वारा प्रकाशित ‘हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’ का भव्य विमोचन किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने गणेश वंदना और रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने कार्यकाल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
समारोह के मुख्य चरण में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हफीज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता सहित वर्ष 2026-27 की पूरी नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
क्लब को मिले इंटरनेशनल सम्मान, नए सदस्यों ने ली सदस्यता
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ने लायंस इंटरनेशनल की ओर से क्लब को ‘बेस्ट क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 321E’ तथा ‘सर्वाधिक रक्तदान’ का अवार्ड सौंपा। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘इंटरनेशनल पिन’ एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी ‘सोनू’ और वंशिका सिंह को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि संयोजक राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू ‘जैकी’, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राम सूरत मौर्य, राधेकृष्ण ओझा, आनंद अग्रहरि, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, आशीष गुप्ता ‘आशु’, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, दयाशंकर निगम, रविंद्र सिंह ‘ज्योति’, अनिल अस्थाना, ऋतु त्रिपाठी, आराधना सिंह, यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, सुषमा सोनकर, निशा कन्नौजिया, साक्षी टंडन, पूनम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












