बुलंदशहर: बारिश से बचने नाले की पटिया पर खड़ी 4वीं की छात्रा नाले में बही; नगर पालिका और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर मंदिर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप अचानक पैर फिसलने से उफनते नाले में बह गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर मंदिर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप अचानक पैर फिसलने से उफनते नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं।

बारिश से बचने के लिए खड़ी थी छात्रा, फिसल गया पैर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास हुआ। 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप, जो भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ती है, स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए छात्रा नाले के ऊपर बनी पटिया पर खड़ी हो गई, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने के कारण वह सीधे नाले में जा गिरी और पानी के तेज बहाव में बह गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू अभियान शुरू

जैसे ही बच्ची के नाले में गिरने की खबर फैली, आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर विभाग की टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं।

छात्रा की तलाश जारी

फिलहाल फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें नाले में बह गई बच्ची की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। पुलिस प्रशासन और बदहवास परिजन मौके पर डटे हुए हैं, और बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन