बुलंदशहर: डॉ. राम सिंह बने भारत सरकार में ग्रुप ‘A’ वैज्ञानिक, ईशनपुर गांव में सम्मान समारोह आयोजित; युवाओं के लिए बने प्रेरणा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ईशनपुर निवासी डॉ. राम सिंह सुपुत्र स्व० अनेक सिंह का भारत सरकार में ग्रुप ‘A’ राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ईशनपुर निवासी डॉ. राम सिंह सुपुत्र स्व० अनेक सिंह का भारत सरकार में ग्रुप ‘A’ राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ISRO से लेकर अमेरिका तक फहराया सफलता का परचम

डॉ. राम सिंह ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठोर परिश्रम और समर्पण के बल पर देश-विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज्म मुंबई से पीएच.डी. पूरी की। इसके बाद उन्होंने इसरो में पोस्ट डॉक्टोरल शोध, दक्षिण कोरिया में रिसर्च साइंटिस्ट तथा पेरू/कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देकर पूरे देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में उनकी नियुक्ति तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में भारत सरकार के वैज्ञानिक के रूप में हुई है।

“युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं ऐसी उपलब्धियां”

समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि डॉ. राम सिंह की यह प्रेरणादायी उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। वक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश और समाज का नाम और अधिक गौरवान्वित करें।

सम्मान समारोह में ये लोग रहे मौजूद

इस गरिमामय अवसर पर नरौरा चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह, डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, मंडल महामंत्री होशियारी सिंह, ग्राम प्रधान, मंडल महामंत्री रज्जन लोधी, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, महिपाल सिंह, छात्रपाल सिंह, राहुल लोधी, के. पी. सिंह, सुरेंद्र प्रधान, प्यारेलाल वर्मा, राजवीर सिंह (प्रधान), नत्थू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.