बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत नगर के चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा आयोजित आवासीय संस्कार शिविर का भव्य समापन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा आयोजित आवासीय संस्कार शिविर का भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने आसन, सूर्य नमस्कार, जूडो-कराटे, लाठी, पिरामिड और तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने ‘माता निर्माता भवति’ का संदेश देते हुए कहा कि माता ही अच्छी संतान का निर्माण कर सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे और विकारों से दूर रहकर ईमानदारी का जीवन जीने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने बेटियों की सुरक्षा और संस्कार पर जोर देते हुए कहा कि नारी को संयम के साथ जीवन जीना चाहिए। समाज में जनजागरण के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं।
सभा मंत्री रवि शास्त्री ने बताया कि बेटियों को संस्कारवान बनाने के लिए जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य ने की, जबकि डॉ. मनीष तोमर ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












