लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी जनपद के हाथीपुर मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक रथ शिव मंदिर के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े नाले की नगर पालिका ने मरम्मत करा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के हाथीपुर मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक रथ शिव मंदिर के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े नाले की नगर पालिका ने मरम्मत करा दी है। इस कार्य से स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन अब सुगम हो गया है।
यह नाला काफी समय से जर्जर स्थिति में था। इसकी ईंटें टूट चुकी थीं और क्रॉस पत्थर पूरी तरह खराब हो चुके थे, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर नगर पालिका के निर्माण विभाग की जूनियर इंजीनियर (JE) समरा सईद ने तत्काल संज्ञान लिया।
कंक्रीट और नए पत्थरों से हुआ सुधार
JE के निर्देश पर निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। मरम्मत कार्य के तहत:
नाले के आसपास जमा गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया।
टूटी हुई ईंटों को हटाकर कंक्रीट, रेत और मसाले से नाले को दुरुस्त किया गया।
पुराने खराब पत्थरों को बदलकर नए क्रॉस पत्थर डाले गए और सड़क को समतल बनाया गया।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
इस त्वरित कार्य पर खुशी जताते हुए स्थानीय निवासी राहुल, दिनेश और महेंद्र ने नगर पालिका प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर के ठीक सामने नाला क्षतिग्रस्त होने से हर समय हादसे का डर बना रहता था, लेकिन अब इस मरम्मत से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













