लखीमपुर-खीरी में बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, दी ₹25 हजार की आर्थिक सहायता

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद के पलिया कला क्षेत्र के खालेपुरवा गांव में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली महिला कोकिला देवी के घर रविवार को क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के पलिया कला क्षेत्र के खालेपुरवा गांव में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली महिला कोकिला देवी के घर रविवार को क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

विधायक ने पीड़ित परिवार को ₹25,000 की तत्काल नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से मिलने वाले सरकारी मुआवजे और अन्य राहत राशि को जल्द से जल्द दिलाने के लिए वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

भावुक क्षणों के बीच विधायक साहनी ने मृतका की बेटी क्रांति की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का वादा किया और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक के इस संवेदनशील कदम की ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

इस बीच, घटना के बाद से पूरे खालेपुरवा गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.