बिजनौर
बिजनौर जनपद के नीट-यूजी- की पुनः परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नीट-यूजी- की पुनः परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
सुरक्षा और सीसीटीवी पर जोर
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।
सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
गड़बड़ी करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
भीषण गर्मी को देखते हुए पुख्ता इंतजाम
डीएम ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध बिजली, ओआरएस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह सहित पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












