शराब को लेकर टोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की ए-टू-जेड पुलिस चौकी पर तैनात दो कांस्टेबलों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की ए-टू-जेड पुलिस चौकी पर तैनात दो कांस्टेबलों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है, जब पुलिसकर्मी गश्त पर थे।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल दौलतराम और अभिषेक त्यागी रात में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। बाइक सवार युवक शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने से क्षुब्ध होकर युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और टेम्पो से अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से दोनों कांस्टेबलों पर हमला कर दिया और फरार हो गए। इस हमले में दोनों कांस्टेबलों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अमित, शिवम, बिट्टू, रोहित और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विपिन (निवासी मतनौरा, बाबूगढ़), रोहित (निवासी औरंगाबाद, सिंभावली) और शिवा (निवासी डगरपुर, खेकड़ा, बागपत) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.