जिला कारागार सिद्धार्थनगर में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बंदियों को बांधी राखी

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बहनों ने जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और मानवता का संदेश देते हुए बंदियों को बुराइयों का त्याग करने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जेल प्रशासन ने ब्रह्मकुमारी बहनों की इस आत्मीय पहल की सराहना की, वहीं बंदी भाइयों ने भी भावुक होकर आभार जताया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करना और बंदियों में नैतिक व सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.