शोहरतगढ़ में परंपरा और शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को शोहरतगढ़ में परम्परागत तरीके से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को शोहरतगढ़ में परम्परागत तरीके से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान लोगों ने पैगंबर साहब की याद में कसीदे पढ़े और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

मिलादुन्नबी को लेकर नगर की मस्जिदों और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाकर इस्लामी प्रतीक चिह्न लगाए गए, वहीं लोगों ने अपने घरों पर इस्लामी झंडे और तिरंगा फहराया।

यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर रमजान गली, नीबी दोहनी, पुलिस पिकेट, गड़ाकुल और माल गोदाम होते हुए वापस जामा मस्जिद पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, मौलाना रजिउल्लाह, नवाब खान, डॉ. सरफराज अंसारी, डॉ. शादाब अंसारी, मोहम्मद शकील खान और अलताफ हुसैन सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.