बुलंदशहर
बुलंदशहर गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति की रक्षा और सनातन मूल्यों के प्रति जन जागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की ‘गविष्टि यात्रा’ सोमवार 15 जून को डिबाई क्षेत्र के नरौरा पहुंची।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति की रक्षा और सनातन मूल्यों के प्रति जन जागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की ‘गविष्टि यात्रा’ सोमवार 15 जून को डिबाई क्षेत्र के नरौरा पहुंची। यात्रा के नरौरा आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
नरौरा के बेलोन रोड स्थित राजश्री गेस्ट हाउस में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और सनातन धर्मप्रेमियों ने शंकराचार्य जी को पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी ने गौ माता की रक्षा और समाज में सनातन संस्कारों को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर श्री वेदांग नरवर संस्कृत महाविद्यालय के श्री महेश प्रकाश शर्मा, नवनीत शर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार भारद्वाज, योगेश भारद्वाज, उज्जवल भारद्वाज, नील मणि शर्मा, शेखर, बी.डी. शर्मा, धनंजय शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, संजय शर्मा, तन्नू गुप्ता, डॉ. दीप्ति शर्मा, गिरीश पंत, राजीव कुमार भारद्वाज और एडीओ वेद प्रकाश शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













