अहमदगढ़ क्षेत्र में संचालित OYO होटलों की पुलिस और प्रशासन ने की सघन चेकिंग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार 15 जून 2को अहमदगढ़ थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मरियम खातून के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित ओयो होटलों की सघन चेकिंग की गई।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार 15 जून 2को अहमदगढ़ थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मरियम खातून के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित ओयो होटलों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने होटलों के रजिस्टर, वहां ठहरने वाले आगंतुकों के पहचान पत्र (आईडी) और अन्य आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। हालांकि, इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान किसी भी होटल से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

नायब तहसीलदार मरियम खातून ने सभी होटल संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने होटलों के रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां पूरी और अपडेट रखें। इसके साथ ही होटल में ठहरने वाले प्रत्येक ग्राहक का नियमानुसार उचित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस सुरक्षा चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अनीस अहमद, कांस्टेबल तफशील, हेमंत, संतोष कुमार, श्यामसुंदर और महिला कांस्टेबल स्नेहा भदौरिया, शिवानी व हिमानी ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.