औरैया
बिधूना विकास खंड परिसर में सोमवार को ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिधूना विकास खंड परिसर में सोमवार को ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों की मुफ्त जांच की गई और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविरलगाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने किया। सांसद गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभउठाने का आग्रह किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिविर में आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकार के कई प्रमुख विभागों ने स्टॉल लगाए। इनमें शिक्षा विभाग, कृषि और पशुपालन विभाग, महिला कल्याण विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र और उत्तर प्रदेशग्रामीण आजीविका मिशन शामिल थे। इन स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई।
इस शिविर से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख आदर्श ठाकुर, अमित मिश्रा, रवि सेंगर, ममता गुप्ता, कमलेश राजपूत, नृपेंद्र कुमार, शशिकांत मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













