भाजपा झंडा लगी टीयूवी की टक्कर से मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संभल

संभल आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी माला देवी (52 वर्ष, पत्नी पान सिंह) अपने 18 वर्षीय पुत्र कमल सिंह के साथ बाइक से धनारी क्षेत्र के भकरौली गांव में एक रिश्तेदारी में जा रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे गुन्नौर क्षेत्र में हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टीयूवी गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल माला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

गुन्नौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टीयूवी गाड़ी और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है, परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.