शॉर्ट सर्किट से सक्सेना चौक पर गिरा बिजली का तार, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

महराजगंज

महराजगंज जिला मुख्यालय के व्यस्त नगर तिराहा सक्सेना चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिला मुख्यालय के व्यस्त नगर तिराहा सक्सेना चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक बिजली का एक चालू तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाई और खतरे को भांपते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची।

तार गिरते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी की और लोगों को दूर रहने की हिदायत दी।

नगर चौकी प्रभारी विजय गोंड ने बताया कि विद्युत विभाग को सूचित कर दिया गया है। कर्मचारियों को बुलाकर जर्जर तार को हटाने और मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने विभाग से मांग की है कि शहर के जर्जर तारों की जल्द जांच कर उन्हें बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.