जौनपुर: वाहन खरीदने में आगे, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पीछे हैं महिलाएं; आंकड़े चौंकाने वाले

जौनपुर

जौनपुर जनपद के महिलाएं वाहन खरीदने में तो खासी रुचि दिखा रही हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और खुद स्टेयरिंग संभालने के मामले में वे पुरुषों से काफी पीछे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के महिलाएं वाहन खरीदने में तो खासी रुचि दिखा रही हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और खुद स्टेयरिंग संभालने के मामले में वे पुरुषों से काफी पीछे हैं। परिवहन विभाग के हालिया आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मई माह के बीच जिले में कुल 12,000 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए, जिनमें से महिलाओं के हिस्से सिर्फ 600 (महज 5%) लाइसेंस ही आए। इसके विपरीत, इसी अवधि में जिले में पंजीकृत कुल 16,071 नए वाहनों में से लगभग 1,500 वाहन (10% से अधिक) महिलाओं के नाम पर खरीदे गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, अक्सर कामकाजी महिलाएं टैक्स लाभ या पारिवारिक कारणों से अपने नाम पर वाहन खरीदती हैं, जिन्हें वास्तव में पुरुष सदस्य ही चलाते हैं।

यातायात नियमों के पालन में महिलाएं आगे
भले ही लाइसेंस बनवाने में महिलाएं पीछे हों, लेकिन सड़क अनुशासन में वे पुरुषों से आगे हैं। मई माह में कुल 1,307 वाहनों के चालान हुए, जिनमें से सिर्फ 112 वाहन महिलाओं के नाम थे, और जांच में उन वाहनों को भी पुरुष ही चलाते पाए गए।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.