कागजी खानापूर्ति नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सांसद सुरेंद्र नागर

बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर के ब्लॉक परिसर में चल रहे जनकल्याण योजना स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव व सांसद सुरेंद्र नागर ने अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक और संबंधित योजनाओं के कर्मचारियों को जमकर लताड़ा पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर के ब्लॉक परिसर में चल रहे जनकल्याण योजना स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव व सांसद सुरेंद्र नागर ने अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक और संबंधित योजनाओं के कर्मचारियों को जमकर लताड़ा।

उन्होंने दो टूक कहा कि हमारा कार्य सिर्फ कागजों में कोरम पूरा करना नहीं है, बल्कि योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। तभी इन जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पूरा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अगर गरीब और वंचित व्यक्ति को लाभ नहीं मिलता, तो वह योजना व्यर्थ है। पूर्ववर्ती सरकारों की तरह इस सरकार में खानापूर्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेताओं के सम्मान को लेकर सांसद ने एक नई पहल का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी नेता का सम्मान करना चाहते हैं, तो उसे बुके (गुलदस्ता) देने के बजाय पेन या पुस्तक भेंट करें, ताकि वे उसे किसी जरूरतमंद को दे सकें। या फिर गौशाला के नाम की रसीद कटाकर दें, यही सच्चा सम्मान होगा।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.