औरैया
औरैया बिधूना विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहीं रिया शाक्य ने सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया/बिधूना: बिधूना विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहीं रिया शाक्य ने सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, किसान और मातृशक्ति अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
रिया शाक्य ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। क्षेत्र के लोगों ने उनके इस त्वरित कदम की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर भावुक होते हुए रिया शाक्य ने कहा, “बिधूना की देवतुल्य जनता ने मुझे हमेशा अपनी बेटी की तरह भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी। क्षेत्रवासियों को अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आप किसी कारणवश मेरे आवास पर नहीं आ पा रहे हैं, तो मुझे सिर्फ एक फोन कर दें। आपकी यह बेटी आपकी सेवा में तुरंत हाजिर हो जाएगी। मुझे आगे भी आप सभी का ऐसा ही सहयोग और आशीर्वाद चाहिए।”













